Interesting fact about Atal Bihari Vajpayee ji
आज पूर्वप्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का 97वा जन्मदिवस है उनको भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिना जाता है, उन्हें राजनीति का अजातशत्रु कहा जाता है, अटल जी ने 50 साल की लम्बी संसदीय पारी खेली आमतौर पर लोग ऐसा करने के लिए लोग पूरी जिंदगी गवा देते हैं,उनका जन्म 25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर ( मध्यप्रदेश) में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्ण बिहारी वाजपेयी था जो एक शिक्षक और विद्वान थे , उनकी माता का नाम कृष्णा देवी था जो एक गृहडी थीं, अटल जी कुल सात भाई बहन थे, आईये अब अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में कुछ रोचकतथ्य जानते हैं जो शायद आपको न पता हो। अटल जी 32 वर्ष की अल्पआयु में संसद पहुंच गए थे। वर्ष 1957 में बलरामपुर ( उत्तर प्रदेश) से 32 वर्ष की उम्र में चुनाव जीता और संसद पहुंचे, 1957 में उन्होंने 3 जगहों से चुनाव लड़ा लेकिन जीत उन्हें बलरामपुर से ही मिली। अटल जी 10 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले दूसरे नेता बने, पहले नेता CPI के इंद्रजीत गुप्ता थे जो 11 बार लोकसभा चुनाव जीते, अटल जी 1957 से 2000 तक किसी न किसी सदन में रहे, 1962 और 1986 में राज्यसभा सांसद भी र...